राहुल गाँधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध मे चंद्रकांत हंडोरे के नेतृत्व मे प्रचंड मोर्चा
चेंबूर कांग्रेस कमेटी की ओर से आज पूर्व मंत्री विधायक , प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रकांत हंडोरे के नेतृत्व मे चेंबूर में बड़े पैमाने पर प्रचंड मोर्चा निकालकर केंद्र की मोदी सरकार के तानाशाही का विरोध मोदी सरकार होश मे आओ तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाकर किया
यहाँ तक की चेंबूर कांग्रेस कमिटी के बड़ी संख्या मे प्रचंड मोर्चा मे शामिल हुए कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्त्ताओ ने युवा नेता राहुल गाँधी की सदस्यता वापस बहाल करने की मांग कार डाली है मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री व वर्तमान प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रकांत हंडोरे ने कहा की केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कांग्रेस पार्टी की पिछले पांच महीने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक चली भारत जोड़ो सदभावना यात्रा से पूरी तरह से घबरा चुकी है
जिसके कारण अनर्गल आरोप लगाकर कांग्रेस पार्टी के सांसद व पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी की सांसदीय सदस्यता रद्द कर के विश्व की सबसे बड़ी लोकतंत्र का गला घोंटने का कार्य किया है चंद्रकांत हंडोरे इतने पर भी नहीं रुके उन्होंने कहा कन्याकुमारी से कश्मीर तक मिली कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो सदभावना यात्रा से मिली बड़ी सफलता से उत्साहित होकर राहुल गाँधी ने गुजरात से नागालैंड तक की सदभावना यात्रा का ऐलान कर दिया है
जिसके कारण राहुल गाँधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराइए केंद्र की मोदी सरकार ने राहुल गाँधी की सांसद सदस्यता रद्द कर के तानाशाही का सबूत दिया है बीजेपी, आरएसएस की तानाशाही ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी , देश की जनता आगामी होने वाले 2024 के चुनावों मे मुँह तोड़ जवाब कांग्रेस पार्टी को बहुमत देकर सत्ता पर बिठायेगी
Post a Comment