सीएसटीएम रेलवे स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा, स्टेशन के खम्बे पर चढ़ा मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति


संवाददाता,,, सगीर अंसारी

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटीएम) रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ जब एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर लोहे के खंभे पर चढ़ गया

 मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति खंभे पर चढ़ने के बाद आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था.

 आदमी के खंभे पर चढ़ने के बाद  सीएसएमटी रेलवे स्टेशन प्रशासन ने उसे चोट से बचाने के लिए ओवरहेड तार में करंट बंद कर दिया।

 हालांकि दमकलकर्मियों ने उस शख्स को नीचे लाने की कई बार कोशिश की लेकिन वह हिलने को भी तैयार नहीं था जिसके बाद दमकलकर्मियों ने खुद ऊपर चढ़कर उसे नीचे उतारने की कोशिश की।

 हालांकि वह शख्स ट्रेन पर कूद गया लेकिन उसे कोई चोट नहीं आई।  इस बीच रेलवे पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की जा रही है कि वह खंभे पर क्यों चढ़ा।

Post a Comment

Previous Post Next Post