महाराष्ट्र भाड़े नियंत्रण अधिनियम, 1999 के तहत मुंबई में बड़ी कार्रवाई हुई है।
सांताक्रूज (पूर्व) के नेहरू रोड स्थित जय को-ऑप. हौसिंग सोसायटी, फ्लैट नं. C/408 का मामला है। अर्जदार प्रकाश दिगंबर देवधर व प्रभा प्रकाश देवधर ने शिकायत की थी कि 36 महीने का Leave & License करार खत्म होने के बाद भी प्रतिवादी ने फ्लैट का खाली और शांतिपूर्ण कब्जा वापस नहीं दिया।
इस पर अर्जदार ने 16/10/2026 को कार्यालय में अर्ज दाखिल किया था।
पश्चिम विभाग-9 के पुलिस उप आयुक्त तथा सक्षम प्राधिकारी ने महाराष्ट्र भाड़े नियंत्रण अधिनियम की कलम 43 व 24 के तहत निष्कासन अर्ज क्र. 09/2026 दाखिल कर सुनवाई की।
प्रतिवादी को निष्कासन का विरोध करने की परवानगी वाला अर्ज नामंजूर किया गया
अर्जदार का निष्कासन अर्ज मंजूर किया गया
प्रतिवादी को फ्लैट का खाली, शांतिपूर्ण व प्रत्यक्ष कब्जा तुरंत अर्जदार को सौंपने का आदेश दिया गया कलम 24(2) के तहत करार खत्म होने के बाद 01/09/2026 से प्रतिवादी को करारातील मासिक परवाना शुल्क के दुगुने दर से नुकसानभरपाई देने का आदेश भी दिया गया है।बता दें, राज्य सरकार की 29/09/2026 की अधिसूचना के बाद बृहन्मुंबई के सभी 17 परिमंडलीय पुलिस उप आयुक्तों को सक्षम प्राधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त, बृहन्मुंबई व सह आयुक्त (का व सु) के मार्गदर्शन में की गई है
Post a Comment