मुंबई बांगुर नगर पुलिस ठाणे ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो 226.97 ग्राम कोकेन जब्त किया है। जब्त कोकेन की बाजार में कीमत करीब 29 करोड़ 93 लाख 48 हजार 500 रुपये बताई जा रही है।दि. 02/11/2026 को रात करीब 8 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लिंक रोड, गोरेगांव (प.) परिसर में कोकेन की तस्करी होने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से भारी मात्रा में कोकेन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कलम 8(क), 29 के तहत गुन्हा क्र. 1032/2026 दर्ज किया है।पूछताछ में पता चला है कि यह कोकेन मध्य प्रदेश से लाया गया था। पुलिस अब इस ड्रग्स रैकेट में और कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच कर रही है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त बृहन्मुंबई श्री देवन भारती, सह आयुक्त (कायदा व सुव्यवस्था) श्री सत्यनारायण चौधरी, अपर पुलिस आयुक्त उत्तर प्रादेशिक विभाग श्री शशि कुमार मीना, पुलिस उप आयुक्त परिमंडल-11 श्री नीलकंठ पाटिल, सहायक पुलिस आयुक्त दहिसर विभाग श्री जयराम पवार के मार्गदर्शन में बांगुर नगर पुलिस ठाणे की टीम ने की है।पुलिस का आवाहन: अमली पदार्थों की बिक्री, तस्करी, सेवन के बारे में कोई जानकारी हो तो बांगुर नगर पुलिस ठाणे से संपर्क करें। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
Post a Comment