महिला थाना में सात पारिवारिक मामलों की सुनवाई, आपसी सहमति से एक दंपति फिर साथ रहने को तैयारतीन महीने से मायके में रह रही थी पत्नी, पुलिस की काउंसलिंग के बाद बनी सहमति





शाहजहांपुर। महिला थाना पुलिस ने गुरुवार को पारिवारिक विवादों से जुड़े सात मामलों की सुनवाई की। इस दौरान काउंसलिंग के जरिए एक दंपति के बीच आपसी सहमति बन गई और दोनों को सकुशल विदा किया गया।
सिंधौली थाना क्षेत्र के इस दंपति की शादी करीब 18 माह पहले हुई थी। पत्नी पिछले तीन महीने से मायके में रह रही थी। महिला ने पति और ससुराल वालों पर मारपीट, गाली-गलौज और दहेज मांगने के आरोप लगाए। उसने पति के साथ रहने की इच्छा जताई, लेकिन सम्मानपूर्वक रखने की शर्त रखी। वहीं पति ने भी पत्नी को साथ रखने की बात कही।
महिला थाना प्रभारी रश्मि अग्निहोत्री और पुलिस टीम ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर आपसी बातचीत कराई। समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्ष समझौते के लिए राजी हो गए। इसके बाद दंपति को सकुशल विदा किया गया।
इस दौरान महिला उपनिरीक्षक सुषमा देवी, महिला कांस्टेबल रिंकी पाल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post