पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 55 चौकी प्रभारी और दरोगाओं के तबादले से मचा हड़कंपतबादला एक्सप्रेस की रफ्तार तेज, सिंधौली क्षेत्र के चर्चित दरोगा हनुमान यादव लाइन हाजिर





शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस महकमे के भीतर स्थानांतरण का बड़ा दौर देखने को मिला है। पुलिस विभाग में एक साथ 55 चौकी प्रभारियों और उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के तबादले किए गए हैं। अचानक हुए इस बड़े फेरबदल से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

इस स्थानांतरण सूची में थाना सिंधौली क्षेत्र के चर्चित दरोगा हनुमान यादव का नाम भी शामिल है, जिन्हें लाइन हाजिर किया गया है। एक साथ बड़ी संख्या में हुए तबादलों को पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव और कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

फिलहाल इस बड़े फेरबदल के बाद पुलिस महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब देखना होगा कि नई तैनाती के बाद जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post