दिवाली पर मुंबई पुलिस का बड़ा तोहफा! 92 लाख का माल 66 असली मालिकों को लौटाया, चेहरों पर लौटी मुस्कान







मुंबई | संवाददाता: जावेद शेख | प्रहारी मुंबई न्यूज

दिवाली के शुभ अवसर पर मुंबई पुलिस के पश्चिम परिमंडल-2 ने ईमानदारी और जनसेवा की शानदार मिसाल पेश की। पुलिस थानों में दर्ज विभिन्न मामलों में जब्त किया गया 66 मुद्देमाल, जिसकी कुल कीमत ₹91,97,147 (करीब 92 लाख रुपये) है, उसके असली मालिकों को वापस सौंप दिया गया।
6 नवंबर 2026 को सांताक्रूज पश्चिम स्थित टैगोर रोड के ईश्वरी हॉल में आयोजित समारोह में अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अभिनव देशमुख के हाथों मोबाइल फोन, सोने के गहने, नकदी, वाहन और अन्य कीमती सामान मालिकों को लौटाए गए।
इस अवसर पर डीसीपी पश्चिम परिमंडल-2 डॉ. मोहित कुमार गर्ग सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। यह पूरी कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती और संयुक्त पुलिस आयुक्त मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
मुंबई पुलिस की इस पहल से दिवाली पर 66 परिवारों की खुशियां लौट आईं और जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post