आजमगढ़ देवगांव कोतवाली क्षेत्र में युवती के साथ कथित छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने कोतवाली देवगांव में लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, घटना 4 नवंबर 2026 की रात करीब नौ बजे की बताई गई है। आरोप है कि प्रेमचंद उर्फ बीरू नामक व्यक्ति पीड़ित के घर के दरवाजे पर पहुंचा और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने लगा। दरवाजा खुलने पर उसने पीड़ित की बेटी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ शुरू कर दी। बेटी के शोर मचाने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और धमकी देते हुए कहा कि यदि अपनी बेटी के साथ कोई कार्रवाई करोगे तो गोली मार दूंगा।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी की इस हरकत से पूरा परिवार भयभीत है। घटना के दौरान पुलिस हेल्पलाइन 112 पर भी सूचना दी गई। पीड़ित ने 5 नवंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने तथा आरोपी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में जांच के बाद क्या कार्रवाई करती है।
Post a Comment