मुंबईकरों ध्यान दें! Fort और Cross Maidan में 8-9 अक्टूबर को गूंजेंगे तेज सायरन, घबराने की जरूरत नहीं - BMC करेगी प्रोटोटाइप टेस्टिंग।


मुंबई में अगर 8 और 9 अक्टूबर को आपको तेज सायरन की आवाज सुनाई दे तो बिल्कुल भी घबराएं नहीं। यह कोई इमरजेंसी या खतरे की घंटी नहीं है।
BMC कर रही है सायरन की टेस्टिंग
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा Fort और Cross Maidan इलाके में प्रोटोटाइप सायरन की टेस्टिंग की जा रही है। यह टेस्टिंग 8 और 9 अक्टूबर को की जाएगी।
BMC ने स्पष्ट किया है कि यह सिर्फ एक तकनीकी जांच है ताकि आपातकालीन स्थिति में सायरन सिस्टम सही तरीके से काम करे।
कहां-कहां होगी टेस्टिंग?
1. Old Secretariat, Fort
2. Civil Defence College, Cross Maidan
इन दोनों स्थानों के आसपास तेज आवाज में सायरन बजाए जाएंगे, जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दे सकती है।
प्रशासन की अपील - अफवाह न फैलाएं
प्रशासन ने मुंबईकरों से अपील की है कि -- इसे किसी भी तरह की इमरजेंसी या युद्ध जैसी स्थिति न समझें।- घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।- कोई भी अफवाह या गलत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करें।- इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं ताकि कोई डरे नहीं।- संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post