मुंबई: वनराई पुलिस ने गोरेगांव पूर्व में जानलेवा तरीके से तेजाब स्टोर करने वाली फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की है।
गुप्त सूचना पर छापा
दि. 06/10/2026 को पोउनि प्रदिप शिंदे, ए.टी.सी. पथक को गुप्त बातमीदार से जानकारी मिली कि आण्णा नगर, कामा इस्टेट, वालभट्ट रोड, गोरेगांव पूर्व, मुंबई में मेसर्स एस एस एंटरप्राइजेज नाम से स्टील प्लेट पॉलिशिंग और शाइनिंग का कारखाना चल रहा है, और वहां एसिड से भरे प्लास्टिक कैन लापरवाही और हयगयी से रखे गए हैं जिससे लोगों की जान को खतरा है।
सदर बातमीची शहानिशा करून वरिष्ठों के मार्गदर्शन में टीम कारखाने पर पहुंची। कारखाना 10 फुट चौड़ी और 20 फुट लंबी रूम में चल रहा था। अंदर तीन टैंकों में स्टील प्लेट पॉलिशिंग का काम एसिड मिश्रित द्रावण में किया जा रहा था। बीच में 02 काले रंग के 40-40 लीटर के प्लास्टिक कैन एसिड से भरे हुए मिले।
मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम *नितीन कमलप्रसाद सिंह, उम्र 27 वर्ष, रा. रूम नं. 88, आण्णा नगर, कामा इस्टेट, गोरेगांव पूर्व बताया। उसने कबूल किया कि कैन में ज्वलनशील पदार्थ (एसिड) है। पंचों और पुलिस ने कैन का ढक्कन खोला तो उसमें से जहरीली वाफ (धुआं) बाहर आ रहा था। कारखाने के आसपास एसिड से सुरक्षा के लिए कोई भी साहित्य / सेफ्टी किट नहीं मिला।
बिना BMC परवाना और अन्य जरूरी परमिशन के, मनुष्य के जीवन को खतरा पहुंचाने वाले तरीके से ज्वलनशील पदार्थ स्टोर कर काम में लेने पर वनराई पुलिस ठाणे में गु.र.क्र. 729/2026, कलम 287 BNS सह कलम 37(9)(ब), 135 म पो अधिनियम के तहत गुन्हा दाखल किया गया है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment