मुंबादेवी में SIR के नाम पर वोटरों के साथ धांधली कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र कहा जिंदा वोटरों को दिखाया 'मृत






मुंबई, 08 अक्टूबर 2026 | प्रहारी मुंबई

मुंबई के मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र (186) में चल रही Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी का आरोप लगा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के उपनेता अमीन पटेल ने इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोक्कलिंगम को पत्र लिखा है।
विधायक अमीन पटेल ने पत्र में कहा है कि चुनाव आयोग के डेटा के अनुसार मुंबादेवी विधानसभा में लगभग 95,538 वोटर, जो कुल वोटरों का करीब 39% है,को गलत तरीके से "Permanently Shifted", "Death", "Untraceable / Absent" जैसी कैटेगरी में दिखा दिया गया है।
अमीन पटेल का आरोप है कि कई वास्तविक और जिंदा वोटरों को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि उनका SIR फॉर्म BLO के पास जमा है और उसकी साइन की हुई कॉपी भी उनके पास है।
उदाहरण भी दिए:
पत्र में उन्होंने 3 उदाहरण भी दिए हैं 
Nargis Sayed (NFP4012191)Death दिखाया
Ruksana Noor Mohd (NFP6449292)Death दिखाया  
Zulekha Iqbal Mansuri (NFP6321806) Already Enrolled दिखाया
विधायक ने कहा है कि SIR का मुख्य उद्देश्य सभी पात्र मतदाताओं को वोटर लिस्ट में शामिल करना है, किसी को भी मताधिकार से वंचित करना नहीं। बिना सही वेरिफिकेशन के इस तरह की मार्किंग से गंभीर परिणाम होंगे।
उन्होंने चुनाव आयोग से इस पूरे मामले की जांच कर सुधार करने की मांग की है। 

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post