नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार





शाहजहांपुर। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी अकलीम (25) पुत्र रईस निवासी तराई हयातपुरा को सोमवार को बरेली मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, 24 अक्टूबर को दर्ज मुकदमे में कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग पर अशोभनीय टिप्पणी करने और हाथ पकड़ने का आरोप है। मामले में नामजद दानियाल को 25 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अकलीम के खिलाफ हत्या के प्रयास, एनडीपीएस, आयुध और आबकारी अधिनियम समेत पांच मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post