19 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला, ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह समेत आठ दोषी करारसजा पर सुनवाई 29 अक्टूबर को, दोषियों को हिरासत में लेकर मंडलीय कारागार भेजा गया






आजमगढ़। जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के रुद्री गांव में दशहरे के दिन हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में करीब 19 साल बाद अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। पारसनाथ सिंह और तालुकदार सिंह की हत्या के मामले में अदालत ने रानी की सराय के ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह समेत आठ आरोपियों को दोषी करार दिया है। मामले में सजा के निर्धारण के लिए अदालत ने 29 अक्टूबर की तारीख तय की है।
अदालत का फैसला आने के बाद न्यायालय परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा। मामले में दोषी ठहराए गए सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम उन्हें पुलिस वाहन से इटौरा स्थित मंडलीय कारागार ले गई।

फैसले के बाद पुलिस रही सतर्क

चर्चित हत्याकांड में अदालत के फैसले को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। दोषियों को न्यायालय परिसर से सुरक्षित बाहर निकालकर कारागार पहुंचाया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
करीब 19 साल पुराने इस मामले में आठ आरोपियों को दोषी करार दिए जाने के बाद अब सभी की निगाहें 29 अक्टूबर को होने वाली सजा पर सुनवाई पर टिकी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post