शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के सरही गांव में सोमवार सुबह मकान के निकास को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष की महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा है।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी वासिद ने बताया कि घायल तौहीद उनके बहनोई हैं। तौहीद का अपने सगे भाई अलीशेर से मकान के निकास को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। दो दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी।आरोप है कि सोमवार सुबह तौहीद का बेटा नफीस दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान अलीशेर और उसके बेटों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से रोजा थाने ले जाया गया।
दोनों पक्षों से मिली तहरीर
थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment