शाहजहांपुर। पुवायां थाना पुलिस ने 20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान पुवायां के मोहल्ला कुरगंजा निवासी मुरारी (31) पुत्र बाबूराम के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसे 25 अक्टूबर की रात करीब 11:22 बजे शाहजहांपुर-खुटार हाईवे पर फ्लाईओवर से लगभग 50 मीटर आगे मोहम्मदी की ओर से गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर पहले से 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आबकारी अधिनियम, मारपीट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं। वर्तमान मामले को मिलाकर पुलिस रिकॉर्ड में कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई में पुवायां थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल शिवकुमार और सुधीर शामिल रहे।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment