ट्रॉम्बे में खून-खराबा - बेटी को पीटने से रोकने पर पति ने पत्नी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, केस दर्ज




मुंबई:ट्रॉम्बे पुलिस थाने में खून के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे के करीब मानखुर्द में रहने वाली 34 वर्षीय गृहिणी ने शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि उसका पति (आरोपी, उम्र 23 साल) उनकी बेटी के साथ मारपीट कर रहा था।
जब महिला ने मारपीट करने से मना किया तो आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के कमर के नीचे चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
महिला की शिकायत पर ट्रॉम्बे पुलिस ने दि. 30/10/2026 को गु.र.क्र. 512/26, कलम 109(1) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post