मुंबई:वर्सोवा पुलिस थाने की हद से एक दुखद खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा के निर्माता श्री संजय गुप्ता का बीती रात घर में हादसे में निधन हो गया।
प्रप्त जानकारी के अनुसार, कल मध्यरात्रि में घर में ही उनका तोल (बैलेंस) बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़े, जिससे सिर में गंभीर चोट लग गई और रक्तस्राव होने लगा।
बताया जा रहा है कि बंगले में उनकी पत्नी, दो बच्चे और कामवाली रहती है, लेकिन रात में सभी के सोए होने के कारण घटना का पता सुबह चला।
परिवार की तरफ से किसी भी तरह का संशय या शिकायत नहीं जताई गई है।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम (PM) के लिए भेज दिया गया है और वर्सोवा पुलिस ठाणे द्वारा अकस्मात मृत्यु (Accidental Death) के तहत मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment