मरीन ड्राइव में बदबू से परेशान रहवासियों की आवाज विधानसभा अध्यक्ष तक पहुंची, राहुल नार्वेकर ने लिया संज्ञान




मुंबई : मरीन ड्राइव में रहवासियों को चर्चगेट स्थित मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) परिसर में लगे कंपोस्ट प्लांट से आने वाली तेज दुर्गंध से भारी परेशानी हो रही थी। रहवासियों की इस शिकायत पर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष श्री राहुल नार्वेकर जी ने विधान भवन, मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई।इस बैठक में महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) के सचिव, बृहन्मुंबई महानगरपालिका के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग के चीफ इंजीनियर और ए वार्ड के सहायक आयुक्त मौजूद रहे।
विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कानून के अनुसार कार्रवाई करे, जिसमें यदि लागू हो तो प्लांट को क्लोजर नोटिस जारी करना भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि "नागरिकों का स्वच्छ और रहने योग्य वातावरण में रहने का अधिकार किसी भी हाल में समझौता करने योग्य नहीं है।
मरीन ड्राइव जैसे अंतरराष्ट्रीय महत्व के परिसर में इस तरह की लापरवाही पर स्पीकर के इस एक्शन के बाद अब जल्द ही कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post