मुंबई :क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। DCB CID के CR No. 143/26 मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने गुजरात के सूरत से 2 आग्नेयास्त्र और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई 23/10/26 को की गई। यह केस भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 3,25 के तहत दिनांक 19/10/26 को दर्ज किया गया था।
सूत्रों के अनुसार, यह मामला गंभीर अपराध से जुड़ा है और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल किस वारदात में किया जाना था या किया गया था। हथियारों को सूरत में कहां छुपाया गया था और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क है, इसको लेकर क्राइम ब्रांच आगे की पूछताछ कर रही है।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि जांच अभी जारी है और जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
संवाददाता जावेद शेख
Post a Comment