शाहजहांपुर। तिलहर कोतवाली क्षेत्र में उपले रखने के विवाद में हिरासत में लिए गए दो युवकों ने दरोगा पर जाति पूछकर दूसरे कमरे में ले जाने और पिटाई करने का आरोप लगाया है। #क्षत्रिय समाज के लोगों ने सीओ विदुष सक्सेना को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
युवकों का आरोप है कि सादे कपड़ों में दरोगा मोहित कुमार और दो अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। वहीं, दरोगा ने युवकों को आपस में झगड़ने के कारण अलग करने की बात कही। सीओ ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर पुष्टि होने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment