मुंबई:राष्ट्रीय एकता दिवस - 2026 के निमित्त नशामुक्त भारत संकल्प पर आधारित जनजागरूकता के लिए भव्य मोटर साइकिल रैली का शुभारंभ माननीय राज्यपाल, महाराष्ट्र राज्य के शुभ हाथों से संपन्न होने जा रहा है।भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री, भारत की एकता के शिल्पकार लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।
केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार इस साल 31 अक्टूबर को गुजरात के एकतानगर, केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में देश भर के राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस दलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों की राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली (National Motorcycle Rally) का आयोजन किया गया है। इस रैली के माध्यम से नशामुक्त भारत (DRUGS FREE INDIA) का संदेश प्रसारित कर नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों के बारे में जनजागरूकता करना मुख्य उद्देश्य है।दक्षिण भारत के विभिन्न राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस दलों के 11 पथक प्रत्येक राज्य के 5 मोटरसाइकिल सवार 23 अक्टूबर 2026 को मुंबई में एकत्रित होंगे। इस रैली में महाराष्ट्र पुलिस दल के पथक का भी सहभाग रहेगा।
माननीय राज्यपाल, महाराष्ट्र की प्रमुख उपस्थिति में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का शुभारंभ शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को सुबह 7.30 बजे, मरीन ड्राइव (होटल ट्रायडेंट के सामने), मुंबई में आयोजित किया गया है।इस समारोह में माननीय अध्यक्ष, महाराष्ट्र विधानसभा, माननीय पालकमंत्री मुंबई, माननीय महापौर मुंबई, पुलिस महानिदेशक महाराष्ट्र, पुलिस आयुक्त मुंबई शहर तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
यह सभी 11 पथक 24 अक्टूबर को मुंबई से गुजरात के एकतानगर के लिए रवाना होंगे।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment