मुंबई में हैवान बना पति - घाटकोपर स्काईवॉक से मासूम बच्चे को नीचे फेंका, पत्नी से झगड़े में खौफनाक वारदात





मुंबई घाटकोपर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
 दिनांक 25/10/2026 को रात 20:10 बजे घाटकोपर पश्चिम रेलवे स्टेशन रोड, सर्वोदय मंदिर के पास रहने वाली एक 22 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।
महिला का आरोप है कि उसके 23 वर्षीय पति ने घाटकोपर रेलवे स्टेशन पश्चिम के स्काईवॉक पर उससे वाद-विवाद और गाली-गलौज की। इसी दौरान आरोपी ने महिला और उसके मासूम बच्चे को स्काईवॉक से नीचे फेंकने की धमकी दी।
महिला द्वारा बच्चे को वापस मांगने पर आरोपी ने गुस्से में आकर बच्चे को जान से मारने के इरादे से स्काईवॉक से नीचे फेंक दिया। नीचे गिरने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 शिकायत पर घाटकोपर पुलिस ने दि. 26/10/2026 को गु.र.क्र. 1280/26, कलम 109(1), 351(3), 352 BNS 2023 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

संवाददाता - जावेद शेख

Post a Comment

Previous Post Next Post