मुंबई में पुलिस पर हमले की एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
फिर्यादी श्री सचिन गोरख कोकरे, वय 39 वर्षे, व्यवसाय नोकरी (पोशि 170096), रा. ठि. महाराष्ट्र नगर, मानखुर्द ने दी शिकायत के अनुसार,
दि. 25/10/2026 को रात 00.30 से 01.00 बजे के बीच कल्याणा जंक्शन, पी. डी'मेलो रोड, मुंबई पर फिर्यादी नाकाबंदी ड्यूटी कर रहे थे। तभी कर्नाक बंदर की तरफ से उलटी दिशा में मोटर स्कूटर से आ रहे दो अज्ञात व्यक्तियों को उन्होंने रुकने का इशारा किया।
पुलिस के रोकने के बावजूद स्कूटर सवार नहीं रुके। फिर्यादी ने पीछा कर एक मोटर स्कूटर को रोक लिया। तभी दूसरी मोटर स्कूटर से आए 35 वर्षीय आरोपी पुरुष ने, फिर्यादी सरकारी काम कर रहे हैं यह जानते हुए भी, अपनी जेब से छोटी तलवार निकालकर जान से मारने की नियत से फिर्यादी पर हमला कर दिया। साथ ही गाली-गलौज और मारपीट कर, धक्का देकर सरकारी वर्दी फाड़ दी और कर्तव्य में बाधा डाली।
इस मामले में फिर्यादी की शिकायत पर दि. 25/10/2026 को गु.र.क्र. 456/26, कलम 109(1), 132, 121(1), 122, Arms Act 1959 की धारा 4,25, Maharashtra Police Act 1951 की धारा 37, 135 के तहत गुन्हा दाखल किया गया है।
MRA मार्ग पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और दूसरे फरार साथी की तलाश जारी है।
संवाददाता - जावेद शेख
Post a Comment