शाहजहांपुर। कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही कक्षा नौ की छात्रा पर कमेंट पास करने के मामले में शाहजहांपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हयातपुरा निवासी दानियाल के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी अकलीम अभी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को शहर कोतवाली क्षेत्र में यह घटना हुई थी। आरोप है कि कोचिंग से घर लौट रही कक्षा नौ की छात्रा पर आरोपियों ने कमेंट पास किए थे। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में पुलिस ने हयातपुरा निवासी दानियाल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरे आरोपी अकलीम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट।
Post a Comment