प्रहारी मुंबई न्यूज़ की खबर का असर मस्जिद बंदर स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी पर एक्शन में सांसद मिलिंद देवरा - रेलवे महाप्रबंधक को लिखा पत्र




मुंबई:मस्जिद बंदर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज (FOB) बंद होने से यात्रियों को हो रही भारी परेशानी का मामला अब राज्यसभा तक पहुंच गया है। राज्यसभा सांसद और सबऑर्डिनेट लेजिसलेशन कमेटी के चेयरमैन श्री मिलिंद देवरा ने इस मामले में हस्तक्षेप किया है।सांसद मिलिंद देवरा ने  सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है।
शिवसेना शाखा अध्यक्ष श्री विनोद दिवेचा ( टाईगर ऑफ कोलाबा)ने सांसद को आवेदन देकर बताया था कि मस्जिद बंदर स्टेशन पर यात्रियों के लिए बने तीन फुट ओवरब्रिज में से दो को बंद कर दिया गया है।
जिससे सिर्फ एक ही ब्रिज पर यात्रियों का सारा भार आ गया है। भारी भीड़ और धक्का-मुक्की हो रही है। इससे महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, स्कूली बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है और सुरक्षा का खतरा भी बना हुआ है।पत्र में सांसद मिलिंद देवरा ने मांग की है कि:1.  बंद पड़े दो में से कम से कम एक FOB को तत्काल फिर से खोला जाए।
2.  बाकी बचे एक ब्रिज की मरम्मत बाद में की जाए।
3.  जब तक काम पूरा नहीं होता, तब तक भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
पत्र की एक कॉपी B वार्ड के सहायक आयुक्त, मुंबई महानगरपालिका को भी भेजी गई है।

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post