मीडिया रिपोर्ट: एस. जावेद
मुंबई। टाइगर पर हमले के मामले में उत्तर प्रदेश और हरियाणा से जुड़े लोगों के नाम सामने आने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले में गिरफ्तार की गई दो युवतियां उत्तर प्रदेश के सीतापुर और आजमगढ़ जिले की रहने वाली बताई जा रही हैं। दोनों की उम्र 23 वर्ष बताई गई है। इनमें एक का नाम राधा और दूसरी का नाम बबीता बताया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों युवतियों पर कथित तौर पर शूटरों तक हथियार पहुंचाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि ये हथियार हरियाणा के सोनीपत निवासी कुणाल और सुमित ने उपलब्ध कराए थे। पुलिस द्वारा इन दोनों युवकों को भी गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है।
इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। हालांकि, घटना की पूरी परिस्थितियों, आरोपियों की कथित भूमिका और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस के बयान के आधार पर की जानी बाकी है। आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।
Post a Comment