पुरानी शिकायत का बदला: पंतनगर में चाकू से हमला, 2 गंभीर घायल, 3 आरोपी गिरफ्तार




मुंबई:पंतनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी हमले की घटना सामने आई है। 3 आरोपियों ने दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
19 अक्टूबर 2026 की रात 11:49 बजे से 20 अक्टूबर की रात 12:10 बजे के बीच, घाटकोपर (पूर्व) के कामराज नगर निवासी फिर्यादी राहुल शिवशंकर सिंह (26 वर्ष, ऑटो चालक) और उसके मित्र अफ़ताब सलीम शेख पर हमला हुआ।आरोपी क्र.01 (24 वर्ष), आरोपी क्र.02 (26 वर्ष) और आरोपी क्र.03 (25 वर्ष) ने पुरानी शिकायत का राग मन में रखकर पहले गाली-गलौज की, फिर लात-घूंसों से मारपीट की।
इसके बाद आरोपी क्र.02 ने अपने पास रखे धारदार चाकू से राहुल के सिर के पीछे वार किया। फिर उसी चाकू को आरोपी क्र.01 ने छीनकर अफ़ताब की छाती में बाईं तरफ घोंप दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस मामले में पंतनगर पुलिस स्टेशन में गु.र.क्र. 849/26, कलम 109, 118(2), 119(2), 351(2), 352, 3(5) बीएनएस 2023 के तहत खून के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

संवाददाता: जावेद शेख |

Post a Comment

Previous Post Next Post