मुंबई के बांद्रा स्थित क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के बंगले के पास सड़क पर भारी पुलिस बंदोबस्त देखा गया। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।सड़क पर पुलिस की गाड़ियां और जवानों की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल है। लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इतनी भारी पुलिस तैनाती क्यों की गई है।
हालांकि, इस पुलिस तैनाती के पीछे के कारणों को लेकर अभी तक पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने भी इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है।
सूत्रों के अनुसार, यह रूटीन सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा हो सकता है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
संवाददाता: जावेद शेख |
Post a Comment