मेघवाडी पुलिस ठाणे खून का प्रयास







मुंबई के अंधेरी इलाके में उधारी के पैसों के विवाद में एक सनसनीखेज खूनी हमले का मामला सामने आया है। 
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 08/10/2026 को रात 22:40 बजे के करीब, शिकायतकर्ता राहुल सनया भगत (वय 36 वर्ष, धंधा- बीएमसी पार्किंग में नौकरी, निवासी आर.टी. मालपाडोंगरी, एमआरएएचडीसी, अंधेरी पूर्व, मुंबई) के भाई रवी सनया भगत (वय 34 वर्ष) और उसके मित्र आरोपी पुरुष (वय 30 वर्ष) के बीच विवाद हुआ।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने रवी से उधारी के पैसे वापस मांगे थे, इसको लेकर आरोपी को गुस्सा आ गया। गुस्से में आरोपी ने कांतिलाल कंपाउंड, राहुल सुधर चाळ, बालवाडी के पास, जिजामाता रोड, पंप हाउस, अंधेरी, मुंबई स्थित कमरे में जहां शिकायतकर्ता का भाई रह रहा था, उसे ले जाकर जान से मारने के इरादे से धारदार हथियार से उसकी गर्दन और छाती पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।इस घटना को लेकर शिकायतकर्ता की शिकायत पर दिनांक 09/10/2026 को मेघवाडी पुलिस ठाणे में गु. क्र. 409/26, कलम 109(1) बीएनएस 2023 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

संवाददाता जावेद शेख |


Post a Comment

Previous Post Next Post