मुंबई: पार्कसाइट पुलिस थाने ने मोटरसाइकिल पर आकर सोने की चेन खींचने वाले सराईत आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार गु.र.क्र. 925/2026 के तहत दो महिलाओं से 22 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र झपटने की घटना दर्ज हुई थी। CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी 1) शुभम सुखराम चौधरी (27 वर्ष) और 2) अजय उर्फ डब्ल्यू निवासी 22 वर्ष धोघे राहणार ठिकाण-अंटोप हिल, मुंबई को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने पार्कसाइट के 1, भांडुप के 1 और घाटकोपर के 1 समेत कुल 04 गुन्हे कबूल किए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 02 मोटर वाहन सहित कुल 5,79,000/- रुपये कीमत का माल हस्तगत किया है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवन भारती, सह आयुक्त मनोज कुमार शर्मा और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पार्कसाइट पुलिस की टीम ने की।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment