एंटी नारकोटिक्स सेल की एक और बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक - 3 करोड़ का 1 किलो MD ड्रग्स जब्त, नालासोपारा कनेक्शन वाले 3 तस्कर गिरफ्तार




मुंबई पुलिस के अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष, घाटकोपर यूनिट ने ड्रग्स माफियाओं पर एक और बड़ा प्रहार किया है।
दिनांक 25/10/2026 को गस्त के दौरान घाटकोपर यूनिट के पथक ने बोरीवली (प) के पश्चिम दुगति मार्ग, नेंसल पार्क के पास, श्री कृष्णा कॉम्पलेक्स सोसाइटी के पास MD ड्रग्स बेचने के लिए आए 3 लोगों को धर-दबोचा।
तलाशी में उनके पास से 01 किलो 028 ग्राम वजनी M.D. (मेफेड्रोन) नामक अंमली पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत रु. 3,08,40,000/- (तीन करोड़ आठ लाख चालीस हजार) है।
इस मामले में अं.प.वि.कक्ष गु.र.क्र. 99/2026 (कस्तूरबा मार्ग पो.ठा. गु.र.क्र. 784/2026) कलम 8(क) सह 22(क), 29 एन.डी.पी.एस. कायदा 1985 के तहत गुन्हा दाखल किया गया है।
जांच में खुलासा हुआ है कि ये तीनों आरोपी नालासोपारा से यह ड्रग्स लेकर मुंबई में बेचने आए थे। पुलिस अब इस नेटवर्क के सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।गिरफ्तार आरोपी:
1)  एक इसम, वय 28 वर्ष
2)  एक इसम, वय 28 वर्ष
3)  एक इसम, वय 39 वर्ष 

संवाददाता - जावेद शेख

Post a Comment

Previous Post Next Post