क्राइम ब्रांच यूनिट-9 का बड़ा धमाका - बांद्रा में घर में चल रहा था चरस का काला धंधा, डेढ़ करोड़ का माल जब्त, 40 साल का तस्कर गिरफ्तार






मुंबई पुलिस की गुन्हे शाखा को नशे के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। यूनिट-9, बांद्रा पश्चिम को एक पक्की और गुप्त जानकारी मिली थी कि एक शख्स अपने बांद्रा पश्चिम स्थित घर से चरस की बिक्री कर रहा है।सूचना मिलते ही यूनिट-9 की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पंचों के साथ उस घर पर छापा मारा।
तलाशी के दौरान घर से 1 किलो 505 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ 50 लाख रुपये (1,50,00,000/-) बताई जा रही है। पुलिस ने माल को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया।
 मामले में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
एक आरोपी गिरफ्तार: 40 वर्षीय व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
एक आरोपी फरार: दूसरा आरोपी वांटेड है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

संवाददाता - जावेद शेख

Post a Comment

Previous Post Next Post