मुंबई: पुलिस के अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष, वरली यूनिट, गुन्हे शाखा ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने चेंबूर के वी.एन.पी. और आर.सी. मार्ग जंक्शन, मोनोरेल स्टेशन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसके पास से 'कोडीन कफ सिरप' नामक अंमली पदार्थ की 100 मिली की 75 बॉटलें जब्त की गई हैं। जब्त माल की कीमत 75,000 रुपये बताई जा रही है।
स संबंध में अं.प.वि. कक्ष गु.र.क्र. 98/2026 (चेंबूर पोलीस ठाणे गु.र.क्र. 1223/2026) कलम 8 (क) सह 22 (क) एन.डी.पी.एस. एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना दिनांक 25/10/2026 को दोपहर 02.20 से 04.30 बजे के बीच की है।यह सफल कार्रवाई मा. श्री. देवेन भारती, पोलीस आयुक्त, बृहन्मुंबई, मा. श्री. अनिल कुंभारें, पोलीस सह आयुक्त (गुन्हे), मा. श्री. कृष्णकांत उपाध्याय, अपर पोलीस आयुक्त (गुन्हे) के मार्गदर्शन में श्रीमती पूर्णिमा चौगुले-श्रींगी, पोलीस उप आयुक्त, अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष और श्री. सुधीर हिरडेकर, सहायक पोलीस आयुक्त के नेतृत्व में वरली यूनिट के प्रभारी पो.नि. संतोष साळुंखे, सपो.नि. किरण दाध व पथक ने की है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में यह प्रतिबंधित सिरप कहां से लाया गया था और कहां सप्लाई होना था।
संवाददाता - जावेद शेख
Post a Comment