राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: 'नशामुक्त भारत' के संदेश के साथ मोटरसाइकिल रैली को राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी





मुंबई:भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री तथा तत्कालीन गृहमंत्री, भारत की एकता के शिल्पकार, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
इसी के उपलक्ष्य में 'नशामुक्त भारत' संकल्प पर आधारित जनजागृति मोटरसाइकिल रैली का शुभारंभ आज सुबह 10 बजे नरीमन पॉइंट स्थित होटल ट्रायडेंट के सामने, मरीन ड्राइव, मुंबई में महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल के प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने अपने भाषण में राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही, महाराष्ट्र पुलिस दल की कार्यक्षमता, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा की सराहना की। इसके बाद राज्यपाल ने हरा झंडा दिखाकर मोटरसाइकिल रैली को अगले प्रवास के लिए रवाना किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
यह रैली देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के सहयोग से गुजरात के एकता नगर, केवडिया पहुंचेगी और वहां 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में भाग लेगी। इस रैली का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता की भावना को दृढ़ करना और नशे के दुष्परिणामों के बारे में जनजागृति कर 'नशामुक्त भारत' का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
इस रैली में महाराष्ट्र सहित पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, पांडिचेरी, गोवा इत्यादि 11 विभिन्न राज्यों से लगभग 133 अधिकारी / अमलदारों ने भाग लेकर एकता का संदेश दिया है। साथ ही मुंबई के विभिन्न स्कूलों / कॉलेजों के 500 से अधिक छात्रों और युवाओं ने भी इसमें भाग लिया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे:
मा. श्री. राहुल नार्वेकर, अध्यक्ष, महाराष्ट्र विधानसभा, मा. श्री. मंगलप्रभात लोढा, सहपालक मंत्री, मुंबई उपनगर, मा. श्रीमती रितु तावडे, महापौर, बृहन्मुंबई, मा. श्री. सदानंद दाते, पुलिस महासंचालक, महाराष्ट्र राज्य, मा. श्री. देवेन भारती, पुलिस आयुक्त, बृहन्मुंबई, मा. श्री. राजकुमार व्हटकर, अपर पुलिस महासंचालक, राज्य राखीव पुलिस बल, महाराष्ट्र राज्य और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व मान्यवर।
संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post