साहू तेली समाज विकास ट्रस्ट का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रामजी साहू बने अध्यक्ष




संवाददाता हाफ़िज़ नियामत 

मछलीशहर, जौनपुर। साहू/तेली समाज विकास ट्रस्ट, मछलीशहर का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को महतवाना स्थित इम्प्रेस मैरेज लॉन, सिन्हा रोड पर सकुशल संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि अम्बेडकर नगर के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी श्री अनिल कुमार गुप्त ने ट्रस्ट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष श्री रामजी साहू ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने समाज की एकता, आपसी सहयोग और विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज के हित में सभी लोगों को मिलकर काम करना चाहिए, ताकि संगठन को और मजबूत बनाया जा सके।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक मंडल के सदस्य श्री रामकिशुन साहू, श्री छोटेलाल साहू, श्री उमाशंकर साहू, श्री रामनारायण साहू, श्री राजमनी साहू, श्री राम मूरत साहू और श्री दयाशंकर साहू सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर श्री रामजी साहू, कोषाध्यक्ष पद पर श्री अनिल कुमार गुप्ता और प्रवक्ता पद पर श्री धर्मचन्द्र गुप्त को जिम्मेदारी सौंपी गई। महामंत्री पद पर श्री मुंशीलाल गुप्ता (पूर्व सभासद) एवं एडवोकेट रतनलाल गुप्ता शामिल हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में श्री विशेश्वर राम गुप्ता और श्री लक्ष्मीशंकर गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष पद पर श्री श्यामसुन्दर गुप्ता, डॉ. एस.पी. गुप्ता, श्री अजय गुप्ता, श्री समोध कुमार गुप्ता, श्री नन्दलाल गुप्ता, श्री चन्दन गुप्ता, श्री रामप्रसाद गुप्ता और श्री शिवराज साहू शामिल हैं।
सचिव पद पर श्री संतोष कुमार गुप्ता, श्री बसंतलाल गुप्ता, श्री सूर्यप्रकाश गुप्ता, श्री अतुल कुमार गुप्ता, श्री राजेश गुप्ता, श्री प्रेमनाथ गुप्ता, श्री मैहीलाल गुप्ता, श्री पंचमलाल साहू, श्री विजय बहादुर गुप्ता, श्री दुर्गा प्रसाद गुप्ता, श्री गोविन्द कुमार गुप्ता, श्री कृष्ण चन्द्र गुप्ता, डॉ. एस.पी. गुप्ता (डेंटिस्ट), श्री शीतला प्रसाद साहू, श्री सुरेश कुमार गुप्ता, श्री प्रेमचन्द साहू और श्री राकेश कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन श्री समोध कुमार गुप्ता ने किया। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के लिए आपसी सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।।

Post a Comment

Previous Post Next Post