मुंबई। कुलाबा के नानाभाई मुसा मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुमित सतवान वाल्मिकी (22) और उनके छोटे भाई संजू सतवान वाल्मिकी (15) के रूप में हुई है। दोनों गणेशमूर्ति नगर, कफ परेड के निवासी थे और मूल रूप से बदायूं, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।
पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर की सुबह करीब 4:45 से 5:00 बजे के बीच सुमित TVS राइडर मोटरसाइकिल क्रमांक MH-01-FK-3556 चला रहे थे, जबकि संजू पीछे बैठे थे। नानाभाई मुसा मार्ग पर गंगोत्री बिल्डिंग की संरक्षण दीवार से मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अपमृत्यु की नोंद दर्ज की। दोनों शवों को मौत का निश्चित कारण जानने के लिए गोकुलदास तेजपाल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर आवश्यक नमूने एकत्र किए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment