जालसाजी कर कूटरचित दस्तावेजों से बनवाया पासपोर्ट, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



संवाददाता जाबिर शेख 

आजमगढ़। रानी की सराय थाना पुलिस ने जालसाजी एवं कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित चल रहे 29 वर्षीय अभियुक्त सैफुल्लाह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ दिसंबर 2025 में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, 9 दिसंबर 2025 को उपनिरीक्षक अमिताभ चन्द्र की तहरीर पर सैफुल्लाह पुत्र एकलाख अहमद निवासी आवंक, पोस्ट सिरसाल, थाना रानी की सराय के खिलाफ जालसाजी, कूटरचित दस्तावेजों के प्रयोग और पासपोर्ट एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक सुशील कुमार ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ 23 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8:45 बजे आवंक तिराहे से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय कर दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सैफुल्लाह पुत्र एकलाख अहमद, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी आवंक, पोस्ट सिरसाल, थाना रानी की सराय, आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुशील कुमार और कांस्टेबल नितीश कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post