सचिवालय में ताला देख, सीडीओ ने सचिव व पंचायत सहायक का रोका वेतन सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय ढकिया हमीदनगर का निरीक्षण





शाहजहांपुर,सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने सिंधौली के प्राथमिक विद्यालय ढकिया हमीदनगर का निरीक्षण किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक नीता राठौर, सहायक अध्यापक पूर्णिमा वर्मा, संगीता, शान्ति, तारावती, सुधा रसोइया उपस्थित मिलीं। विद्यालय में पंजीकृत 95 छात्रों के सापेक्ष 76 छात्र उपस्थित पाए। विद्यालय में मैन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन तैयार मिला। सीडीओ ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि समय-समय पर छात्र-अभिभावक बैठक कर शत-प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित हो। कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण के दौरान सचिन कुमार उत्पल, सेवक 16 जून 2022 से लगातार अनुपस्थित पाए गए। इस पर सीडीओ का पारा चढ़ गया और उन्होंने बीएसए को निर्देशित किया कि खंड शिक्षा अधिकारी सिंधौली से प्रकरण में स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए संबंधित कर्मचारी की लगातार अनुपस्थिति के संबंध में उनके द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की जाए।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post