शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम हथौड़ा बुजुर्ग स्थित गंगा देवी नर्सिंग होम के पास मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे एक Hyundai Verna कार संख्या UP27BZ9282 में अचानक आग लग गई। सूचना PRV 8384 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली।
पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो कार स्वामी धीरेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी कार में ट्रक संख्या UP27CT 5152 की टक्कर लगने के बाद अचानक आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
कार में सवार धीरेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव (लगभग 35 वर्ष) और उनके 13 वर्षीय पुत्र उज्जवल श्रीवास्तव, निवासी हथौड़ा, थाना रोजा, इस हादसे में बाल-बाल बच गए। दोनों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।
पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment