बेंगलुरु पुलिस की SIT और औषधि नियंत्रण विभाग ने नकली एवं कथित रूप से दोबारा पैक की गई दवाओं के रैकेट का खुलासा करते हुए फार्मेसी मालिक वीरेश कुमार जैन को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों को शक है कि इस नेटवर्क से बेंगलुरु के 90 से ज्यादा अस्पतालों और क्लीनिकों में दवाएं सप्लाई की गई थीं। आरोप है कि कैंसर की दवाएं, अन्य जीवनरक्षक दवाएं और ICU इंजेक्शन करीब 50% तक कम कीमत पर सप्लाई किए जाते थे। जांच में एक्सपायर्ड दवाओं को नए डिब्बों में पैक करने, फर्जी लेबल लगाने और अलग-अलग ब्रांड के नाम से बेचने जैसे आरोप भी सामने आए हैं। फिलहाल ये सभी आरोप जांच के दायरे में हैं।
Post a Comment