जी पकड़ा गया एक और रिश्वतखोर चकबंदी पेशकार रिश्वतखोरों के खिलाफ एकजुट होकर लड़िए






मुरादाबाद मे किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन लो जी पकड़ा गया एक और रिश्वतखोर चकबंदी पेशकार रिश्वतखोरों के खिलाफ एकजुट होकर लड़िए 

मुरादाबाद। चकबंदी में चल रहे मुकदमे के आदेश को आनलाइन करने के नाम पर किसान से 50 हजार रुपये लेते समय चकबंदी के पेशकार सुभाषचंद्र को रंगेहाथ एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

टीम आरोपित को सिविल लाइंस थाने लेकर गई है। मूंढापांडे क्षेत्र के गांव गनेशघाट निवासी किसान ओमवीर सिंह का बीते कई सालों से चकबंदी विभाग में जमीन संबंधित मुकदमा चल रहा था।

मुकदमे का निस्तारण 17 अप्रैल को हो गया था, लेकिन उस आदेश को अभी तक आनलाइन नहीं किया गया था। जब किसान ने पेशकार से संपर्क किया तो आदेश को आनलाइन करने के नाम 50 हजार रुपये मांगे।

इसके बाद किसान ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। योजना अनुसार मंगलवार को साढ़े तीन बजे किसान रुपये लेकर पेशकार के पास पहुंचे।

जैसे ही पेशकार को किसान ने रुपये दिए तो एंटी करप्शन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शाम करीब 4.50 बजे टीम आरोपित को लेकर थाने पहुंची। जहां उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post