संवाददाता जाबिर शेख
आजमगढ़ देवगांव थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षर तैयार कर वाहन को अपने नाम हस्तांतरित कराने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बसही नहर पुल मेहनाजपुर के पास से गुरुवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके पति दिलीप यादव ने व्यवसायिक कार्य के लिए मारुति सुजुकी वाहन अपने व्यवसायिक साथी को दिया था। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड, दस्तावेज एवं हस्ताक्षर तैयार कराकर वाहन स्वामी की सहमति और उसकी उपस्थिति के बिना परिवहन विभाग में वाहन अपने नाम हस्तांतरित करा लिया।
मामले में थाना देवगांव पर मुकदमा अपराध संख्या 320/2026 के तहत धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) व 340(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
इसी मामले में पुलिस ने इम्तियाज अहमद पुत्र अलीमुद्दीन निवासी बसही इकबालपुर, थाना देवगांव, आजमगढ़ को 10 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे बसही नहर पुल मेहनाजपुर के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, कांस्टेबल अमित तिवारी और कांस्टेबल कृष्णानन्द पाण्डेय शामिल रहे।
Post a Comment