संदिग्ध केमिकल लीकेज से दो युवकों की मौत, पब्लिक टॉयलेट में दम घुटने की आशंका




मुंबई। राम मंदिर (पूर्व) में मृणालताई ब्रिज के पास पारसी पंचायत गेट के सामने स्थित एक सार्वजनिक शौचालय में संदिग्ध केमिकल की गंध से दम घुटने की घटना सामने आई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दो युवक शौचालय के अंदर बेहोशी की हालत में मिले।
दोनों को तत्काल ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां संबंधित डॉक्टर ने प्रभाकर धनिवार (24) और भाविन देसाई (18) को सुबह 3:49 बजे मृत घोषित किया।
घटना की सूचना मिलने के बाद BMC MFB, पुलिस, 108 एम्बुलेंस, MPCB और BMC वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंचे। केमिकल की गंध और मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की जानकारी संबंधित एजेंसियों की जांच के बाद सामने आएगी।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post