मुंबई। शिवाजीनगर पुलिस थाने की हद में पानी उड़ाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय आरोपी ने फरियादी के साथ विवाद के दौरान मारपीट की और कथित तौर पर उसके सिर व हाथ पर धारदार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद फरियादी की शिकायत पर शिवाजीनगर पुलिस ने BNS 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की भूमिका और घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment