गणपति विसर्जन के दौरान पुरानी प्रॉपर्टी विवाद में खूनी हमला, लोहे की रॉड से वार कर युवक को किया गंभीर घायल





मुंबई। मालाड पुलिस थाने में खून के इरादे से हमला करने का मामला दर्ज किया गया है।
घटना 25 सितंबर 2026 की रात 9:45 बजे की है। फिर्यादी गौतम अनिल सिंह (24 वर्ष, वासरी हिल, गोरेगांव पश्चिम) अपने घर से गणपति विसर्जन करने के लिए जा रहे थे। वासरी हिल स्थित साईभवन मंदिर के पास उनके चाचा और चुलते भाई (आरोपी क्र. 01 व आरोपी क्र. 02 और 03) ने पुराने प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर वाद-विवाद शुरू कर दिया।
आरोप है कि आरोपियों ने फिर्यादी के पिता के अंग पर पानी और सिगरेट फेंकी। जब फिर्यादी ने इसका कारण पूछा तो आरोपियों ने संगनमत कर फिर्यादी, उनके पिता और भाई को गाली-गलौज कर हाथों से मारपीट की। आरोपी क्र. 02 ने फिर्यादी का गला दबाया और आरोपी क्र. 01 ने पास में पड़ी लोखंडी रॉड से फिर्यादी के सिर पर जान से मारने के इरादे से वार कर गंभीर रूप से घायल करn दिया।
फिर्यादी की शिकायत पर मालाड पुलिस ने दि. 26/09/2026 को गु.र.क्र. 7920/26, कलम 109(1), 115(2), 352, 3(5) बीएनएस 2023 के तहत गुन्हा दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post