शाहजहांपुर जलालाबाद। शनिवार देर रात एसडीएम जलालाबाद मधुसूदन गुप्ता के औचक निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आई। एसडीएम के अचानक पहुंचते ही अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों में खलबली मच गई। उन्होंने इमरजेंसी, लेबर रूम, दवा वितरण कक्ष और मरीज वार्डों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों और कर्मचारियों की मौजूदगी के साथ उपस्थिति पंजिका, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिलना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खासतौर पर रात्रिकालीन सेवाओं को लेकर उन्होंने रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने चेताया कि रात में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को उपचार के लिए भटकना नहीं चाहिए। आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। रात्रिकालीन ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment