महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा





मुंबई वडनगर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर में आज तकनीकी खराबी आने की जानकारी मिली है। यह घटना गुजरात दौरे के दौरान वडनगर में हुई।
उपमुख्यमंत्री शिंदे प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वडनगर पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वे अहमदाबाद लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनके हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी बिघाड़ हो गया।
पायलट ने समय रहते इस खराबी को भांप लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। अधिकारियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर में कोई गंभीर क्षति नहीं हुई और शिंदे सुरक्षित हैं।
यह घटना बुधवार को हुई। उपमुख्यमंत्री शिंदे गुजरात दौरे पर थे और वडनगर में प्रधानमंत्री के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद अहमदाबाद के लिए रवाना होने वाले थे। पायलट की सतर्कता के कारण स्थिति नियंत्रित रही और कोई हताहत नहीं हुआ।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच भी चल रही है। 

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post