मुंबई। गणेशोत्सव के दौरान लालबागचा राजा के दर्शन के लिए लाखों भक्त पहुंचते हैं। इस बीच मुंबई पुलिस ने भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण अपील जारी की है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि लोकासत्ता गेट, नारायण उद्योग भवन या मैग्नम टॉवर से दर्शन के लिए कोई प्रवेश नहीं है। भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वे वैकल्पिक प्रवेश बिंदुओं के बारे में फैलाई जा रही अफवाहों और गलत सूचनाओं पर विश्वास न करें।
अपील में कहा गया है कि भक्त निर्धारित मार्ग का ही अनुसरण करें और भीड़ प्रबंधन को सुचारू बनाने के लिए पुलिस कर्मियों का सहयोग करें। यह अपील लालबागचा राजा और मुंबई पुलिस ती ओर से जारी की गई है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment