शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के ताहरपुर गांव में ग्रामीण समस्याओं को लेकर तीन युवक पानी की टंकी पर चढ़ गए। युवकों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से विकास कार्य प्रभावित हैं। गांव में गंदगी के साथ ही आवारा गोवंश की समस्या भी बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है।
बताया गया कि तीनों युवक बुधवार सुबह करीब 10 बजे पानी की टंकी पर चढ़े। युवकों के टंकी पर चढ़ने की सूचना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। करीब तीन घंटे बीत जाने के बाद भी युवकों से बातचीत करने और उन्हें नीचे उतारने के लिए कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। इससे ग्रामीणों में नाराजगी के साथ ही किसी अनहोनी की आशंका भी बनी रही।
ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव की समस्याओं का जल्द समाधान कराने और युवकों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने की मांग की है।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment