कुरला में ढह गया धरावी गणेश मंडल का विशाल गणेश मूर्ति, दो घायल




मुंबई,सोमवार रात कुरला पश्चिम में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। धरावी गणेश मंडली की विशाल गणेश मूर्ति विद्याविहार से धरावी ले जाते समय एलबीएस रोड पर शीतल तलाओ के पास गिर गई।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, मूर्ति को ट्रक से ले जाया जा रहा था। अचानक मूर्ति असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी। इस हादसे में दो युवक घायल हो गए।
घायल युवकों के नाम हैं -

1. संतोष जायसवाल (28 वर्ष)

2. रोहित जायसवाल (25 वर्ष)


संतोष को कुरला भाभा अस्पताल और रोहित को हबीब अस्पताल ले जाया गया। दोनों को मामूली चोटें आई थीं। इलाज के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
मूर्ति गिरने के बाद स्थानीय गणेश मंडली के प्रतिनिधियों ने मूर्ति का शीतल तलाव (शीतल तालाब) में विसर्जन कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गंभीर चोट या अन्य नुकसान की सूचना नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post